Spread the love

हमीरपुर | राठ शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था सृजन एक सोच द्वारा संचालित ग्रामीण प्रतिभा खोज (GTSE) के अंतर्गत चयनित 10 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चयनित छात्रों को न केवल सम्मानित किया गया, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए बड़ी घोषणा भी की गई।संस्था ने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगामी 7 वर्षों तक सीबीएसई स्कूल की संपूर्ण फीस, कोचिंग शुल्क, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षिक जरूरतों का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके सपनों को साकार करना है।कार्यक्रम में विधायक मनीषा अनुरागी, एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केजी अग्रवाल, प्रमोद बजाज, वंदना मिश्रा, डॉ. संतोष सिंह एवं संस्था के सीओओ विनय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सम्मानित होने वाले छात्रों में अभिषेक, अल्फिशा, अनुज, दीक्षा, हामिद, राज, राशी, संकेत कुमार साहू, वेदांश गुप्ता और श्रेष्ठ शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों को परीक्षाफल, कैप और बैग देकर सम्मानित किया गया।यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *