Spread the love

हमीरपुर – नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में क्षेत्र के एक छात्र ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय करेना डेरा विकासखंड सुमेरपुर जिला हमीरपुर के कक्षा 5 के छात्र धनंजय, पुत्र राम प्रकाश, निवासी ग्राम पंचायत गढ़ा माजरा शिवरामपुर, विकासखंड मौदहा ने परीक्षा में 93.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
धनंजय की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि उन्होंने इतनी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उसे प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने धनंजय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष हनुमान सिंह, प्रधानाध्यापक राम प्रकाश निषाद, सहायक अध्यापक सविता रावत एवं पुष्पेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित मार्गदर्शन के कारण ही छात्र इस तरह की उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी छात्रों को इसी तरह प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *