राठ (हमीरपुर)। आज नगर के विकास खण्ड कार्यालय के सभागार हाल में आयोजित जन कल्याण शिविर एवम् स्वास्थ मेला के समापन पर लोगों से केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की गयी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान व समूह की महिलायें मौजूद रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी के सुशासन व विकास के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार द्वारा निचले तकबे के लोगों के लिए चलाई गयी योजनाओं की जानकारी को घर-घर पहुंचाने के लिए उक्त शिविर लगाये जा रहे हैं। जिसका लाभ प्रचार प्रसार के अभाव में उन तक नहीं पहुँच पाता है। राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों को देश में अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को जागरूक कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दे लाभ पहुंचाने का काम करना चाहिये। तभी सरकार की मंशा पूरी होगी। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचन्द् अनुरागी,भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र गाँधी व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष करन राजपूत व विकास खण्ड अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। जबकि वहाँ लगे स्वास्थ विभाग, वन विभाग, बाल विकास परियोजना व शिक्षा विभाग सहित विभिन्न स्टालों के माध्यम से लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ अरविंद कुमार यादव,खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार त्रिपाठी, उदित नारायण त्रिपाठी, दीपू मुंशी, राजदीप पंडित, अनुज सक्सेना,बजरंग दल के जिला सह संयोजक सचिन शर्मा,विश्व हिंदू परिषद के अजय हिंगवासिया, पुष्पेंद्र मुखिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
