Spread the love

हमीरपुर – उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पंजीकृत 1160) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जनपद के नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट के साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। संघ के पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किए जाने की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तित किया जाना छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के हित में आवश्यक है। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार, संतराम वर्मा, अरविंद सिंह, राम प्रकाश निषाद, रमाशंकर, अमरीश कुमार, गया प्रसाद, ब्रजराज, राजीव निगम, धर्मेंद्र यादव, राजेश पथिक, आलोक गुप्ता, हैदर खान, जितेंद्र कुमार अनुरागी, विपिन कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *