राठ (हमीरपुर)। बुधवार की शाम जरिया थाना के कस्बा गोहाण्ड मोड़ के पास अज्ञात लोडर की चपेट में आकर बाइक दो युवकों की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक ने मृतक युवकों के घर पहुंच उनके परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
बताते चलें कि बीती बुधवार की देर शाम जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इटैलिया बजा निवासी बाइक सवार कुलदीप मिश्रा व पवन तिवारी की अज्ञात लीडर से टक्कर होने पर मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने मृत युवकों घर पहुंच उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस दौरान राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, प्रेमचन्द घुरौली, सुभाष राजपूत इत्यादि सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
