Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सागर दर्शन पार्क सहित आधा दर्जन स्थानों में “एक पेड़ की मां के नाम” लगाने की थीम पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान चल प्रतिनिधियों ने भी श्रम दान कर पौधे रोपित किये है आज सागर दर्शन पार्क में राठ नगर पालिका के तत्वाधान में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया सहित समस्त सभासदों ने वृक्षारोपड़ किया। गया वहीं भाजपा नगर इकाई द्वारा सभासद लालू शर्मा के फार्म हाउस में भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र गांधी के नेतृत्व में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, जिला उपाध्यक्ष डॉ उमाकांत राजपूत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी,नगर महामंत्री मुकेश गुप्ता व दीपू मुंशी, अनुज सक्सेना, राजदीप पंडित, प्रेमचंद घुरौली, अमरसिंह बाबा, विकास साहू उर्फ़ बल्लू, ब्रजभूषण दाऊ,कपूरी देवी, नीलम इत्यादि ने वृक्षारोपण किया। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद यादव द्वारा समस्त स्टाफ के साथ वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला में अधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार सिंह के तत्वाधान में विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर लोगों से प्राकृतिक संपदा को बचाने की अपील की। इसके साथ ही ग्राम औडेरा में भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष करन राजपूत, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र मुखिया के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान राठ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने सभी को वृक्षारोपण हेतु पौधे उपलब्ध कराते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ सहयोग किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *