Spread the love

राठ (हमीरपुर)। कर्ण सामाजिक उत्थान समिति हमीरपुर–महोबा के तत्वावधान में भगवती पैलेस, राठ में आयोजित दिव्य एवं भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। इस पावन आयोजन में 5 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर नवदांपत्य जीवन में प्रवेश किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे गंगा दशहरा के पावन पर्व पर समिति अध्यक्ष वृषभान कर्ण, प्रबंधक मनोज कुमार शास्त्री, कोषाध्यक्ष धर्मवीर कर्ण सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सं
महासंघ भारत के राष्ट्रीय संयोजक रामकिशन, महासचिव सुरेश योगाचार्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालेराम पवार एवं उनकी टीम ने वर–वधू को आशीर्वाद प्रदान किया तथा विवाह प्रमाण-पत्र वितरित किए।
समिति की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री, घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ, वस्त्र एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई, जिससे नवदंपतियों के नए जीवन की सशक्त शुरुआत हो सके। विवाह संपन्न होने के पश्चात वर–वधू की भावपूर्ण विदाई पुष्पवर्षा के साथ की गई, जिससे वातावरण भावुकता और आनंद से भर गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य प्रांतों से पधारे विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सामूहिक विवाह को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक सशक्त पहल बताते हुए कर्ण सामाजिक उत्थान समिति के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
सम्मेलन स्थल पर समाज बंधुओं की भारी उपस्थिति रही तथा उत्साह, अनुशासन और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। दूर-दराज़ से पधारे समाज बंधुओं ने इसे बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन बताते हुए आयोजकों की रणनीति, व्यवस्था और आपसी समन्वय की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति अध्यक्ष वृषभान कर्ण ने मंच से सभी अतिथियों, दानदाताओं, समाज बंधुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार का ऐतिहासिक आयोजन संभव हो पाया है।
यह सम्मेलन कर्ण समाज सामाजिक उत्थान समिति की दिशा में एक ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और अनुकरणीय आयोजन के रूप में स्मरणीय बन गया।
इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष बालेंद्र,उप प्रबंधक राम प्रकाश, आड़ीटर राम बिहारी, सीमा, योजना,जसोदा, शैलेंद्र,राहुल, शंकर प्रसाद, कैलाश चरखारी, डॉ मनप्यारे के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉक्टर मनोज कुमार शास्त्री ने किया l

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *