हमीरपुर – राजधानी लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षा गृह में बुधवार 27 मई 2026 को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) का स्थापना दिवस, राष्ट्रीय महाअधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, सुषमा खंकवाल एवं पूर्व मंत्री स्वाति सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. ए पी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अवनीश कुमार गुप्ता, प्रदेश संरक्षक प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजीव भारती, प्रदेश सचिव विनीत गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप श्रीवास्तव तथा प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र कुमार शर्मा समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। मंच पर परिषद पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
हमीरपुर जनपद से जिलाध्यक्ष कपिल देव यादव के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष मुन्ना विश्वाकर्मा, राजेश यादव, अनिल कुमार, जिला महासचिव शैलेन्द्र सिंह, पवन गुप्ता, अजय सिंह, भागवत गुप्ता, विधिक सलाहकार विकास कुमार, महामंत्री अजय प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष मुस्करा कमलेश कुमार यादव, महिला विंग अध्यक्ष राहिला परवीन, महिला विंग उपाध्यक्ष कु. रीशू, सचिव अनमोल सेन, कुलदीप ओमरे समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में देश के 17 राज्यों से आए पत्रकारों की उपस्थिति ने समारोह को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
