Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज एसडीएम ने सीओ व खण्ड विकास अधिकारी के साथ ब्लॉक सभागार में राठ ब्लाक के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व अन्य पंचायत कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। जिसमें भीषण गर्मी में ग्रामीणों व जानवरों की पेयजल व्यवस्था को किये गये इंतजाम पर चर्चा कर उन्हें सुझाव दिये गये।
बैठक में एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार व सीओ राजीव कुमार सिंह ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया कि ग्रीष्म श्रतु के दृष्टिगत अपने-अपने ग्रामों में पेयजल की समुचित व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करे। जहाँ पर हैण्डपम्प खराब है। उसको दुरूस्त कराये तथा खाली तालाबों में पानी भरवाना भी सुनिश्चित करें। प्रत्येक ग्राम प्रधान पराली जलाये जाने की घटनाओं में भी आमजन को जागरूक करे तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी बताये। उन्होंने बताया कि आगामी सात मई से स्वजनगणना का कार्य प्रारम्भ हो रहा है। अतः ग्राम प्रधान विशेष रूचि लेते हुए इसको स्वयं डिजिटल तरीके से अपनी-अपनी सूचनाएं भरे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे जिससे जनगणना के कार्यो को सुचारू रूप से सम्पादित किया जा सके। ग्राम प्रधान यह भी सुनिश्चित करे कि उनके ग्रामों में बिना परमीशन के कोई भी मूर्ति स्थापन न की जाय और न ही जुलूस तथा भडकाऊ भाषण दिये जाए। ग्रामों में शान्ति व्यवस्था बनाए रखे। यदि किसी के द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो उसके विरूद्व कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। ग्राम प्रधान अपने स्तर से गौशालाओ की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करे। गौवंश की समुचित देखभाल की जाये तथा गौवंश के लिए भूसा दान को भी प्रेरित किया जाये। फार्मर रजिस्ट्री के लिए भी कृषकों को प्रोत्साहित करे एवं जनमानस को प्राप्त होने वाली सुविधाओं के लिए भी प्रभावी कियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।
इस दौरान समस्त ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत मित्र आदि मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *