Spread the love

राठ (हमीरपुर)। बीते दिन समाधान दिवस में शिकायत की गई थी कि विरमा नदी पर मौरम माफियाओं द्वारा अस्थाई पुल बनाकर बालू का खनन किया जा रहा है। जिस पर कार्यवाही करते हुए एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंच नदी पर बने अस्थाई पुल को जेसीबी मशीन से नष्ट करवा दिया।
एसडीम राठ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि बीते दिन शनिवार को समाधान दिवस पर ग्राम कैथा निवासी समाज सेवी मलखान निषाद ने शिकायत की थी कि उसके खेत के किनारे से निकली विरमा नदी में मोरम माफियाओं द्वारा अस्थाई पीपे का पुल बनाकर ट्रैक्टर ट्रालियों से मोरम खनन किया जा रहा है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार राजीव प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंच नदी पर बने अस्थाई पीपे के पुल को जेसीबी मशीन से नष्ट करवा दिया। पुल के नष्ट होने पर शिकायत कर्ता राहत की सांस लेते हुए अधिकारियों की कार्यशैली की भूरी भूरी प्रसंसा की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *