मौदहा( हमीरपुर) – तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 30 फ़रियादी अपने-अपने मामलों को लेकर पहुंचे, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिसमें सिसोलर थाना अंतर्गत भैंसमरी गांव निवासी कृष्ण देवी पत्नी बरसाती लाल ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया की उसके मकान में लगे मीटर में प्रतिमाह हजारों रूपए बढ़कर आ रहे बिजली बिलों की जांच करा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं करहिया निवासी हरिदास ने शिकायती पत्र देकर बताया की खेत जाने वाले चकमार्ग 782 को बगल के किसानों ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया है जिससे उक्त चकमार्ग पूर्ण रूप से बंद है उसे खुलवाएं जाने की मांग की है।खंडेह निवासी सुमित्रा ने शिकायती पत्र देकर बताया की प्रार्थी ग़रीब महिला है प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था परंतु 6 माह बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है, पीड़िता ने पीएम आवास योजना की धनराशि दिलाएं जाने की मांग की है। गुरदाहा निवासी श्रीपाल ने शिकायती पत्र देकर बताया की बीते 8 जनवरी को वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया था परंतु अभी तक खाते पेंशन नहीं आई है, पीड़ित ने जल्द पेंशन दिलाएं जाने की मांग की है। वहीं कस्बा निवासी गौसिया बानों पुत्री महमूद अहमद ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया की एक वर्ष पूर्व से मेरी वृद्धा पेंशन बंद है, पीड़िता ने बताया की मेरी आंखों से मुझे कुछ दिखता नहीं है और न ही मेरी कोई संतान है इसलिए मेरी वृद्धा पेंशन दिलाएं जाने की मांग की है। इसी प्रकार अन्य फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई है। इस अवसर पर अधिकारियों ने शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
