Spread the love

राठ हमीरपुर – मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम इटोरा में किसी अज्ञात महिला ने लोक लाज के भय एक नवजात शिशु को फेंक दिया। ग्रामीणों ने जब मृत अवस्था में पड़े शिशु के शव को देखा तो हड़कंप पहुंच गया घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर उन्होंने नवजात के शव का पंचनामा भर उसे सोनाक्षी के लिए शव गृह में रखवा दिया है।
ग्राम इटोरा के ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि आज सुबह उनके गांव इटोरा व बकरई के बीच जाने वाली सड़क के किनारे नवजात शिशु को मृत अवस्था में पड़ा देखा गया। शव को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मझगवां थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर उन्होंने मृतक के शव का पंचनामा भर उसकी शिनाख्त हेतु उसे राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित शव गृह में रखवा दिया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *