Spread the love

राठ (हमीरपुर)। स्थानीय थाना परिसर में आज शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार सुभाष वर्मा की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित समाधान दिवस में राठ कोतवाली क्षेत्र के 5 फरियादियों ने भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
राठ कोतवाली परिसर में आज समाधान दिवस के दौरान पांच शिकायतें दर्ज की गई जो भूमि एवं राजस्व संबंधी थी। जिसमें सभी शिकायतों को पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त देखरेख में मौके पर जांच के लिए दिया गया है। थाने के इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि आज समाधान दिवस में भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में पांच शिकायतें आई हैं । तथा सभी शिकायतों की पुलिस और राजस्व टीम के द्वारा जांच कराई जाएगी। वहीं समाधान दिवस के दौरान राठ तहसील के नायव तहसीलदार सुभाष वर्मा, लेखपाल और कानूनगो के अलावा अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *