राठ (हमीरपुर)। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने भाजपाइयों के साथ नगर के मोहल्ला पठानपुरा में घूम-घूम कर लोगों को डबल इंजन सरकार की जनहित सरकारी नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों को अंग वस्त्र, पार्टी कैलेंडर व सरकार की नीतियों से संबंधित पत्रक भी दिये।
क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत आज उन्होंने भाजपाइयों के साथ नगर के मुहल्ला पठानपुरा व नई बस्ती आदि बस्तियों में घूम-घूम कर लोगों को पार्टी की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराते हुए पत्रक भेंट किया। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी हमेशा धर्मनिरपेक्ष होने के साथ-साथ गरीब, असहाय व पिछडे लोगों के हितों में को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री डॉ उमाकांत राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद्र अनुरागी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गांधी, महामंत्री मुकेश गुप्ता ,शक्ति केन्द्र संयोजक धर्मेन्द्र खटीक व दीप मुंशी, उपाध्यक्ष विकास साहू उर्फ़ बल्लू, बृजभूषण दाऊ, राजेंद्र आजाद, पूर्व प्रधान कपूरी देवी, अपर्णा अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, ममता रवि गुप्ता, अनुज सक्सेना, रज्जू आर्य, निशा भटनागर, नीतू भटनागर, अरविंद कुमार, विक्रम नगायच सहित अनेको भाजपाई मौजूद रहे।
