हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए मकान में घुसकर सोने और चांदी के जेवरातों के अलावा 30 हजार रुपये की नगदी चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी लगने पर पीड़ित गृहस्वामी ने आज शनिवार को राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव के निवासी तुलाराम ने आज शनिवार को राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने कल शुक्रवार को उसके घर में घुसकर उसके मकान के अंदर रखे सोने और चांदी के जेवरातों के अलावा 30 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली है। बताया कि कल शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे जब वह अपने घर पहुंचा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई । बताया कि आज शनिवार को उसने राठ कोतवाली में चोरी की घटना की लिखित तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जाएगी।
