Spread the love

राठ (हमीरपुर)। क्षेत्रीय विधायक ने नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों के शोषण की जानकारी मिलने पर केंद्रों में पहुंच औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद केंद्रो में गड़बड़ी मिलने पर तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया।
नगर कृषि की कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित सरकारी गेहूं खरीद केंद्रो में किसानों के शोषण की जानकारी मिलने पर आज क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी मंडी पहुंची। जहां उन्हें आठ गेहूं केंद्रो में से 6 गेहूं केंद्र संचालित मिले। किसानों की शिकायत पर भारतीय खाद्य निगम के कांटे में जराखर के किसान उत्तम सिंह ने बताया कि केंद्र प्रभारी गेहूं खरीदने के नाम पर प्रति कुंतल के हिसाब से डेढ़ सौ से दो सौ रुपये ले रहे हैं। जिस पर विधायक ने केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा को जमकर फटकार लगाई। इसी तरह एस.एम.आई.खरीद केंद्र में मोनिका सचान व विपणन शाखा राठ में राजेश कुमार के कांटे में पहुंची। जहाँ किसानों से तुलाई व भराई के नाम से प्रति कुंतल के हिसाब से 50 रुपये लिए जाने की शिकायत मिली। जबकि बीफेक्ट केंद्र में केंद्र प्रभारी द्वारा किसानो से गेहूं खरीद कर केंद्र में बेचने का मामला सामने आया। जिस पर विधायक ने साथ में मौजूद राठ तहसीलदार दिलीप कुमार को जांच कर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। विधायक ने सभी केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसानों का किसी भी प्रकार से शोषण न किया जाए नहीं तो वह सख्त कार्रवाई करायेंगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, मंडी सचिव राजेश कुमार, अखिलेश बाबू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी, सुघरसिंह राजपूत, रामजीवन राजपूत, रामसेवक राजपूत सहित अनेकों किसान मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *