Spread the love

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर की कोतवाली नगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ितों को राहत प्रदान की गई।
पुलिस अधीक्षक ने शेष लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से जमीनी विवादों को प्राथमिकता में रखते हुए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और शिकायतों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *