राठ (हमीरपुर)।प्रति वर्ष की भाँति नगर के मुहल्ला भटियाना स्थित गणेश सविता सैन समाज की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक मुन्ना लाल सैन बाबूजी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी एवं मंच पर विराजमान अतिथियों ने सर्वप्रथम सैन जी महाराज जननायक भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में प्रकाश डाला कि सविता समाज के बच्चों को अपने महापुरुषों के विचारों को पढ़ शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जिससे समाज का विकास हो सके।
शिक्षक अमित आर्य ने कहा कि संगठित नहीं होने के कारण सविता समाज राजनीतिक भागीदारी से अभी तक वंचित है। इसलिए भेद भाव भूल कर संगठित हों।
शिक्षक रामगोपाल सविता ने सैन महाराज व जननायक भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला।
शिक्षक कपिल आर्य सरीला ने कहा समाज का उत्थान आपसी मतभेद को समाप्त कर आपसी भाईचारे सहोर्द कर एक दूसरे को मदद करेगा।
चन्द्रभान सैन व जयप्रकाश ओमर ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के संध्या आर्य का नाम प्रस्ताव दिया। जिसे सर्वसम्मति से समाज के बंधुओं ने स्वीकार किया और सविता सैन समाज महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राठ नगर के मुहल्ला पठानपुरा निवासी संध्या आर्य को चुन लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सविता सैन समाज के जिलाध्यक्ष राजीव आर्य उर्फ रज्जू ने किया।
इस अवसर पर अर्चना सैन, बहादुर ब जुरिया, चन् राकेश सैन, काशीराम, अनूप कुमार, रघुवीर आदि सविता सैन समाज के बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विनोद आर्य ने किया है।
