Spread the love

राठ हमीरपुर – कस्बे के बीएनवी इंटर कॉलेज में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड का तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान जांच शिविर गुरुवार को ध्वज अवतरण के साथ संपन्न हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधना, दिशा ज्ञान, मार्च पास्ट और ध्वज शिष्टाचार का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों की प्रायोगिक एवं लिखित परीक्षा भी कराई गई। समापन समारोह में स्काउट्स एवं गाइड्स ने टेंट निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाने (गैजेट्स निर्माण), हस्तकला, विभिन्न प्रकार की तालियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति, समाजसेवा और विपरीत परिस्थितियों में आत्मनिर्भर रहने की भावना विकसित करती है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करती है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स की सराहना की गई तथा प्रशिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उमाकांत सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य रतन लाल, प्रशिक्षित स्काउट आयुक्त अरुण सोनी, राजेश चौरसिया, दीपक सिंह सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *