राठ (हमीरपुर)।अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने जिले में अपनी टीम का विस्तार करते हुए महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष अपर्णा अग्रवाल को मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उनका मुंह मीठा करा कर स्वागत किया है।
अपर्णा अग्रवाल ने बताया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 सुमंत गुप्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की संतुति पर हमीरपुर जनपद के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सोनी उर्फ भोले एवं बुंदेलखंड की संगठन मंत्री संगीता गुप्ता के द्वारा उन्हें मनोनयन दिया गया है। इस मौके पर परिषद के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू उर्फ खुल्ले, नीरज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
