Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज एसडीएम राठ ने नगर के बारह खंबा स्थित पीएम श्री आचार्य नरेंद्र देव स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर बच्चों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कहा।
एसडीम चित्रा नर्वाल ने निरीक्षण के दौरान मौजूद स्टाफ को कहा कि छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी बहुत जरूरी है। शिक्षा हमें ऊंचे पद पर पहुंचाने का काम करती है तो संस्कार हमें लोगों से जोड़े रखने में सहायक होते हैं। उन्होंने मिड डे मील व उसका मेनू देखने के बाद छात्रों की वेशभूषा और उनकी उपस्थिति रजिस्टर को चेक कर बच्चों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने को कहा।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राठ शैलेश कुमार,एआरपी मसरूर हाशमी, बलवीर सिंह, हरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *