Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज नगर के चरखारी रोड स्थित सुमन भारती सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कालेज में वन विभाग ने आम बहार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर नारी सशक्तिकरण के रूप में एक पेड़ माँ के नाम लगवाकर वृक्षा रोपड़ किया। इस दौरान विद्यालय की 350 छात्राओं को एक-एक पौधा उपहार में दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने वृक्षा रोपड़ करते हुये कहा कि हर शक्ति का आरंभ नारी से होता है। जो पुरुष समाज पर आने वाली मुसीबतों में काम आती है। उसी तरह आज के समय में पर्यावरण असंतुलन भी एक समस्या है। इसलिए आज नारी शक्ति को वंदन कर वृक्षारोपड़ कराया गया है। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आम बहार प्रजाति के आम वर्ष में तीन बार फल देते हैं। जो पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन देने के साथ साथ किसानों की आय वृद्धि में भी सहायक है।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवेश कुमारी, लायनेश क्लब की वंदना मिश्रा, वन विभाग के डिप्टी रेंजर तौहीद अहमद, वन दरोगा संगीता राजपूत, सुनील कुमार सहित अनेकों छात्रायें मौजूद रही।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *