Spread the love

हमीरपुर।जनपद के जिला महिला अस्पताल में आग से निपटने की तैयारियों की पोल उस समय खुल गई जब अग्निशमन विभाग की ओर से कराई गई मॉकड्रिल में अस्पताल का स्टाफ आग बुझाने में असफल साबित हुआ।सीएफओ के नेतृत्व में हुई इस मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम और आपातकालीन व्यवस्थाओं की भी जांच की गई…अधिकारियों ने दो दिन बाद फिर से प्रशिक्षण देकर स्टाफ को तैयार करने की बात कही है।
प्रदेश में लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।इसी क्रम में हमीरपुर के जिला महिला अस्पताल में अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉकड्रिल का आयोजन किया..अस्पताल परिसर में कृत्रिम रूप से आग लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों की तैयारी परखी गई,लेकिन अधिकांश कर्मचारी आग बुझाने की प्रक्रिया में असहज नजर आए और निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके।मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट, होज पाइप और अन्य अग्निशमन उपकरणों की भी सघन जांच की गई..साथ ही आपातकालीन निकास मार्गों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया,अधिकारियों ने डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *