मुस्करा हमीरपुर | विश्व के सभी पदार्थों में जड़ चेतन में परमात्मा का अंश होता है विश्व में ईश्वर एक ही है उन्हीं को अनेक नाम से लोग पुकारते हैं गुरु पूर्णिमा पर्व पर नंदन भवन मुस्करा में आयोजित मानस एवं सत्संग सम्मेलन में दूसरे दिन उपरोक्त विचार स्वामी जगतेश्वरानंद चरखारी ने व्यक्त करते हुए अनेक उदाहरण देकर बताया कि संसार में जितने भी पदार्थ है उन सब में अलग-अलग रूप में भी ईश्वर का अंश होता है सम्मेलन में राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त पंडित जग प्रसाद तिवारी महोबा ने मानस के माध्यम से ऋषि विश्वामित्र का अयोध्या में आकर राम लक्ष्मण को ले जाना और बड़े-बड़े यज्ञों की रक्षा करवाना तथा जनकपुरी में श्री राम के विवाह आदि का अद्भुत वर्णन करते हुए जनता को मंत्र मुग्ध कर लिया वही स्वामी जगदेवानंद महाराज महोबा ने आध्यात एवं वैदिक रूप से सभी वर्णों का विश्लेषण किया तथा कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने कर्मों से ही ऊंचा अथवा नीचा समझा जाता है
इनके पूर्व सम्मेलन में श्रीमती ममता सोनी श्रीमती कीर्ति गुप्ता डा हरिदास गुप्त सु श्री देवकुमारी ब्रह्माकुमारी एवं उपासना राजपूत नेभी सभी को संबोधित कर प्रवचन किये वही रामबाबू द्विवेदी ने केवट संवाद सुनाया
कार्यक्रम का कुशल संचालन सत्संग समिति के महामंत्री हर स्वरूप व्यास ने किया
सत्संग समिति का गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री गिरजा शंकर सोनकिया के चरखारी रोड में स्थित नंदन भवन पर उनके पूर्ण सहयोग के द्वारा प्रतिवर्ष होता है समिति के सदस्य श्री अवधेश कुमार सोनकिया दिनेश कुमार सोनकिया श्री प्रदीप जी गांधी आश्रम अशोक कुमार गुप्त डॉ नरेश चंद्र अग्रवाल कालीचरण कुशवाहा राम जीवन प्रजापत खेमचंद प्रजापत सुरेश शिवहरे भगवान दास पाल शिक्षक आदि मौजूद रहे
