Spread the love

हमीरपुर | कुरारा थाना क्षेत्र के कुशमरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दबंगो ने रिटायर फ़ौजी व उसकी पत्नी को लात घूंसो से की मारपीट , पीड़ित फ़ौजी की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी रिटायर फौजी राम आसरे पुत्र रामसनेही ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार की सुबह 10बजे मैं अपने खेतों में निर्माण कार्य करवा रहा था तभी गांव के रामबालक व रामपाल पुत्रगण रघुवर दयाल व ज्ञान वती, शिवानी आ गए और आते ही गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो मुझे लात घुसो से मारपीट करने लगे, बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी मंजू देवी के साथ भी मारपीट की और दोनों लोगो को मरणासन्न कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले.
जिससे हम दोनों को गंभीर चोटे आयी, पुलिस ने पीड़ित फ़ौजी की तहरीर पर चार लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *