मुस्करा (हमीरपुर) | ग्राम खड़ेही लोधन में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में चौथे दिन भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की भीड़ सभा मंच पंडाल में मौजूद रही देव पूजन शुभारंभ के बाद प्रवचन प्रारंभ हुए सभा मंच का कुशल संचालन हरस्वरूप व्यास मुस्करा ने किया।
गरौठा के विद्वान वक्ता महेंद्र शास्त्री हमीरपुर की विदुषी श्रीमती वैदेही द्विवेदी के साथ जबलपुर की सुश्री आस्था दुबे एवं एक जालौन की श्रीमती अखिलेश्वरी देवी मैं अपने उद्बोधन में उपस्थित जनमानस को भाव विभोर कर दिया भीषण गर्मी में हजारों महिला पुरुष से पूरा प्रवचन पंडाल भर रहा।
सुश्री आस्था ने कहा कि आज घर में भाई का भाई से ही जमीन जायदाद का मुकदमा चल रहा है जो समाप्त करें भरत जी के चरित्र का अनुकरण करें वही ऐट की अखिलेश्वरी देवी ने महिलाओं को माता सीता का अनुकरण करने की प्रेरणा दी तथा कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें।
इसके पूर्व आज कुछ संतों ने भी उद्बोधन दिया प्रमुख रूप से स्वामी चिदानंद स्वामी राघवानंद पुरैनी स्वामी विचारानंद विजयपुर स्वामी नित्य गोपाल नंद महोबा स्वामी गोपालानंद जी ऐझी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
