Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर) | जनपद के विकास खंड मुस्करा के ग्राम खड़ेही लोधन में 32 वर्षों बाद श्री विष्णु महायज्ञ का विशाल आयोजन किया जा रहा है।शुभारम्भ बैदिक मन्त्रोचारण के साथ बड़े ही धूमधाम से दो किमी लंबी कलश यात्रा की शोभायात्रा निकाली गई कलश यात्रा के दौरान कन्याएं व महिलाएं अपने सिर में 1101 कलश रखे हुए मंगल गीत गाते हुए चल रही रही थी।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी सहित कई कई पार्टियों के जनप्रतिनिधि के अलावा ग्यारह हजार से अधिक भक्त शामिल रहे।
मुस्करा विकासखंड क्षेत्र गांव खड़ेही लोधन में सन 1994में विशाल श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था,अब 32 वर्षों के बाद फिर से 6जून से 14जून तक विशाल भव्य श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर शनिवार की
दोपहर के बाद घोड़ा,बैंड बाजा,डीजे व दो दर्जन से अधिक देवी देवताओं की झांकिया सजाकर दो किमी की लंबी कलश यात्रा की शोभायात्रा निकाली गई इस मौके पर भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था,चारों औऱ जयघोष की गूंज से पूरे गांव का माहौल भक्ति में बदला नजर आ रहा था।कलश यात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गयी थी।यज्ञ शाला स्थल पर पुरूष कन्याये,महिलाओं की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी कलश यात्रा यज्ञ शाला से शुरू हो कर एक किमी दूर स्थिति सिद्बबाबा आश्रम के पास बने तालाब से
1101कलशो में मंत्रोउच्चारण से साथ जल भरा गया।इसके बाद कलश यात्रा में कलश रखे हुए कन्याये व महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी जो गांव की बड़ी देवी मंदिर,कालका देवी मंदिर,बजरंग बली मंदिर,रामजानकी मंदिर,तरोस,शंकर जी मंदिर, मंदिर,ब्रह्मदेव बाबा के स्थान,रामजानकी मंदिर होते हुए कलश यात्रा पूरे गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए वापस पुनःयज्ञ शाला स्थल पर पहुची।कानपुर से आए यज्ञाचार्य संजय शास्त्री ने विधि विधान के साथ कलश को पर स्थापित करते हुए श्री विष्णु महायज्ञ की महिमा के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना संसार का सर्वश्रेष्ठ सत्कर्म है यह भगवान का वांग्मय स्वरूप है जो जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर प्राप्त होता है।हर मनुष्य को समाज में अच्छा काम करना चाहिए।भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि कर्म ही प्रधान है बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है जो मनुष्य अच्छा कर्म करता है।उसे अच्छा फल मिलता है।इस मौके राठ विधायक मनीषा अनुरागी,जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत,राठ चेयरमेन श्रीनिवास बुधौलिया ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करन राजपूत उर्फ दद्दू,मुस्करा ब्लांक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, सरीला ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि जीतू राजपूत, राठ ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी, जिलापंचायत सदस्य विवार अनुज राजपूत,सहित जिले के सभी पार्टियों जनप्रतिनिधियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने कलश यात्रा में सहभागिता की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *