मुस्करा (हमीरपुर)। क्षेत्र की बेटियों को जानलेवा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल की है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की अभियान के पहले दिन ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में दो किशोरियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत ने स्वयं बच्चियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें टीकाकरण के पश्चात प्रमाण-पत्र वितरित किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेन्द्र सिंह राजपूत ने कार्यक्रम का संचालन और तकनीकी मार्गदर्शन किया। उन्होंने वैक्सीन की महत्ता बताते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक बेहद गंभीर रोग है, लेकिन सही समय पर HPV वैक्सीन लगवाकर इसके खतरे को लगभग खत्म किया जा सकता है डॉ. बृजेन्द्र सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि यह वैक्सीन विशेष रूप से किशोरियों के लिए है। यह शरीर में वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है, जिससे भविष्य में कैंसर की संभावना न के बराबर रह जाती है। यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।
