मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा थाना क्षेत्र के भैंसाय-बंडवा मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात बदमाश ने घात लगाकर बाइक सवार तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने पहले बाइक चालक पर लाठी से प्रहार किया और फिर पीछे से सीधे गोली दाग दी। गोली युवक की गर्दन के पास से छूकर निकल गई वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया जानकारी के अनुसार, मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसाय निवासी सत्येंद्र (27 वर्ष) पुत्र संतोष राजपूत, अपने चाचा संतराम और मित्र उपेंद्र यादव के साथ मुस्करा आए थे। देर शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मुस्करा से बंडवा होते हुए वापस अपने गांव भैंसाय जा रहे थे। बाइक संतराम चला रहा था, जबकि उपेंद्र बीच में और सत्येंद्र सबसे पीछे बैठा था जैसे ही उनकी बाइक भैंसाय-बंडवा मार्ग पर पहुंची, तभी रास्ते में छिपे एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक बाइक के सामने आकर चालक संतराम पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया जिससे बाइक सवार तीनों गिर गए इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमलावर ने पीछे से सीधे फायरिंग कर दी गोली सीधे सबसे पीछे बैठे सत्येंद्र की गर्दन के बगल से सनसनाती हुई निकल गई गोली के छर्रे लगने से सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको लेकर उनके साथी सीएचसी मुस्करा पहुंचे यहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ. शिवजी गुप्ता ने सत्येंद्र का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप ने बताया कि मुस्करा थाना पुलिस ने भारी बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं और उनकी तलाश की जा रही है
