Spread the love

हमीरपुर ।जनपद के राठ तहसील क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना मझगवां थाना क्षेत्र के टोला रावत गांव के पास की है। मृतका की पहचान महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के कनकुआ गांव निवासी कमलेश (26) पत्नी भागचंद के रूप में हुई है।
मृतका के पति भागचंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी को झाड़-फूंक के लिए राठ तहसील क्षेत्र के कुछेछा गांव लेकर गए थे। वहां से वापस लौटते समय टोला रावत गांव के पास उनकी बाइक का टायर अचानक फट गया, जिससे बाइक पंचर हो गई।
भागचंद के मुताबिक, उन्होंने पत्नी कमलेश को सड़क किनारे एक जामुन के पेड़ के नीचे बैठा दिया और खुद पंचर ठीक कराने की व्यवस्था करने चले गए। उनका कहना है कि इसी दौरान तेज धूप और गर्मी के चलते संभवतः लू लगने से कमलेश की मौत हो गई।
भागचंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतका अपने पीछे 9 वर्षीय पुत्री ऋषिता और 5 वर्षीय पुत्र निशांत को छोड़ गई हैं।
मझगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *