Spread the love

हमीरपुर। क्षेत्र में सौन्दर्यीकरण को लेकर विधायक लगातार प्रयासरत है और उन्होंने सरीला तहसील स्थित ग्राम पंचायत राजामऊ के सिद्धबाबा आश्रम के सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिसे स्वीकृति मिल जाने पर पर्यटन विभाग द्वारा 74.84 लाख रुपयों से आश्रम का सुंदरीकरण किया जायेगा। मालूम सरीला क्षेत्र के राजामऊ ग्राम पंचायत में प्राचीन सिद्धबाबा का आश्रम स्थित है। क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने इस स्थल के सुंदरीकरण की मांग शासन से की थी। आश्रम के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई है और इसके सुंदरीकरण के लिए 74.84 लाख प्रदान किये गये है। पर्यटन विभाग सिद्धबाबा आश्रम का सुंदरीकरण करायेगा उत्तर प्रदेश राजकीय निमार्ण निगम की देखरेख में कार्य सम्पन्न होगा। आश्रम में प्रतीक्षालय के साथ-साथ सोलर लाइट आदि अन्य बेहतर व्यवस्थाऐं की जायेगी जिससे यहां पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। वहीं इस क्षेत्र के सुदंरीकरण से यहां के निवासियों को भी काफी लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों ने आश्रम के सुंदरीकरण पर हर्ष व्यक्त किया और इस कार्य के लिए विधायक की सराहना की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *