Spread the love

मौदहा हमीरपुर |- सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवा खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेसवे और शिक्षण संस्थानों जैसे स्थानों पर जान जोखिम में डालकर रील बनाने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है, जिससे हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक युवती डांस करती नजर आ रही है। व्यस्त मार्ग पर इस तरह का कृत्य न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटना को भी आमंत्रण दे रहा है।
वहीं, नगर के छिमौली रोड स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में भी तीन लड़कियों का बुंदेलखंडी गीत पर डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। शिक्षण संस्थान परिसर में इस प्रकार की गतिविधि को लेकर विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि वायरल होने की होड़ में युवा अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्ती बरतने और जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *