Spread the love

मौदहा हमीरपुर – गायत्री परिवार ट्रस्ट मौदहा के गायत्री शक्तिपीठ में रविवार से निःशुल्क सिलाई एवं परिधान निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीना ओमर, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल और सज्जन सोनी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर बीना ओमर ने कहा कि किसी युवती के हाथ में उपयोगी कौशल आने से वह आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकती है। राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने बताया कि स्वावलंबन प्रकोष्ठ का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों को व्यावहारिक कौशल से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। सज्जन सोनी ने कहा कि किसी भी परिवार की आर्थिक उन्नति में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में लाल दीवान, रमेश कुमार उर्फ बाबा, कल्पना देवी, प्रशिक्षक आकांक्षा, रानी, रोशनी सहित गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *