Spread the love

मौदहा हमीरपुर – तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक बार फिर हादसे की वजह बनी। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा रोड स्थित चंद्रावल नदी पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे स्कॉर्पियो और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई जिसमे दो अध्यापिकाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना मौदहा पुलिस व पीआरवी 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भिजवाया गया। कुछ घायलों को पीआरवी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मौदहा से बांदा की ओर जा रहा ऑटो और बांदा-टिकरी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में ड्यूटी पर जा रहीं अध्यापिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव के अलावा ऑटो चालक रोहित, महशर, रामकली, नवल (16), राजीव और बाबादीन शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी को सामान्य चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार से चलाने की प्रवृत्ति आम है, जिस पर प्रभावी कार्रवाई न होने से ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *