Spread the love

मौदहा( हमीरपुर) | जिस दिन में कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तभी से उपखण्ड कार्यालय पब्लिक से गुलजार रहता है लेकिन शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।जिसके चलते अधिकारी बचाओ की मुद्रा में नजर आए।
बिजली विभाग द्वारा बीते लगभग एक साल पहले उपभोक्ताओं को गुमराह कर प्रीपेड मीटर लगाए गए थे हालांकि उस दौरान भी उपभोक्ताओं द्वारा भेदभाव का आरोप लगाया गया था जिसके चलते कुछ जगहों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए। लेकिन एक साल के भीतर स्मार्ट मीटर को बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए प्रीपेड मीटर में बदल दिया गया जिसके चलते अब उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। यहां सबसे रोचक बात यह है कि एक, दो, दस रुपये बकाया होने के बाद भी बिजली काट दी जाती है और उपभोक्ताओं द्वारा मीटर रीचार्ज कराने के बाद कार्यालय के चक्कर लगाने पडते हैं जिसको लेकर शुक्रवार को आधा सैकडा से अधिक उपभोक्ताओं ने उपखण्ड कार्यालय में जमकर हंगामा काटा, जन आक्रोश को देखते हुए अधिकारी और कर्मचारी बचाओ की मुद्रा में नजर आए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *