महोबा। जय जवान जय किसान एसोसियन की महोबा इकाई ने बेमौसम हुई वारिष व ओलावृष्टि से किसानों की फसलो में हुए नुकसान के मुवावजे व बीमा संबंधित समस्याओं,गेंहू खरीद ब्यवस्था में सुधार,आदि से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा है,सौपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनपद में बेमौसम हुई बारिश से किसानों के खेतो में कटी तथा खड़ी हुई फसले भीग जाने के कारण फसलों के दाने अंकुरित हो रहे है,जिससे फसलों की गुणवक्ता खराब हुई है,जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है,जिसका टीमो के माध्यम से प्रभावित हुए गांवों में सर्वे करवाकर दैवीय आपदा के अंतर्गत सामिल करते हुए तत्काल किसानों को राहत दिलाये जाने की मांग की है,वही उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है वह किसान टोल फ्री नम्मर पर शिकायत दर्ज नही करा पा रहे है कि बार नम्मर लगाने पर नम्मर नही लगता,कुछ किसानों में जागरूकता के अभाव के चलते उन्हें जानकारी ही नही है, कहा कि ऐसे किसानों का चिन्हीकरण करा कर बीमा कम्पनी को सूचित किया जाय, तथा वैकल्पिक तरीके से उनकी शिकायत दर्ज कराकर उन्हें सीधा लाभ दिलाया जाय,ताकि किसी भी किसान नुकसान होते हुए वह फसल बीमा से वंचित न रह सके, उन्होंने कहा कि किसानों के गेहूं खरीद के लिए केंद्र खोले गए है जिसकी खरीद चालू है पर अधिकांश खरीद केंद्रों में बारदाना (बोरी)की कमी हो रही है जिस कारण खरीद में रुकावट उत्पन्न हो रही है उसको जल्द पूरा कराया जाय ताकि खरीद में रुकावट न हो न ही किसानों को कोई परेशानी हो और सुचारू रूप चल सके,उन्होंने कहा कि खरीद रुकने पर किसान को मजबूरी बस चल रही एमएसपी रेट से 400 से लेकर 450 रु तक कम रेट में मंडियों में किसानों बेचना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में खरीद केंद्रों में बारदाना उपलब्ध कराया जाय खरीद सुचारू रूप से चल सके।उन्होने किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराए जाने की मांग की है।इस दौरान दर्जनों की संख्या में किसान नेता व किसान उपस्थित रहे।
