Spread the love

कुरारा हमीरपुर – थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में आज स्टेट बैंक के सामने बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरारा पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घायल की पहचान बिलौटा गांव निवासी 17 वर्षीय विपिन पुत्र अम्बरीष के रूप में हुई है। बताया गया कि विपिन किसी काम से जा रहा था, तभी झलोखर गांव में स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, वाहनों की गति नियंत्रित कराने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *