Spread the love

हमीरपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के युवक-युवतियों को रोजगारपरक कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु ‘ओ’ लेवल एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की अधिकृत संस्था National Institute of Electronics and Information Technology से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थाओं के माध्यम से संचालित किया जाएगा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हमीरपुर अमित सोनकर ने बताया कि जनपद में प्रशिक्षण प्रदान करने की इच्छुक एवं नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाएं विभागीय वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in तथा obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 20 मई 2026 से 03 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित प्रारूप में नोटरी शपथ पत्र एवं आवश्यक अभिलेख अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त आवेदन की हार्ड कॉपी समस्त अभिलेखों सहित 03 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-104, विकास भवन, कुछेछा, हमीरपुर में जमा कराना आवश्यक होगा जिला प्रशासन ने पात्र एवं इच्छुक प्रशिक्षण संस्थाओं से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी एवं रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *