Spread the love

हमीरपुर – थाना सुमेरपुर पुलिस ने महिला को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, 13 मई को ग्राम धुन्धपुर निवासी अर्जुन निषाद पुत्र महरजवा ने तमंचे से फायर कर एक महिला के हाथ में गोली मारकर उसे घायल कर दिया था। घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना सुमेरपुर में मुकदमा धारा 109 भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।मामले की विवेचना के दौरान फरार आरोपी अर्जुन निषाद को थाना सुमेरपुर पुलिस ने मौहर चौराहा से कैथी रोड मार्ग पर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने किया। टीम में उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह और कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *