Spread the love

राठ (हमीरपुर)। राठ कस्बे में रात होते ही कथित तौर पर अवैध मिट्टी खनन का खेल शुरू हो जाता है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खेड़ा गांव के समीप किसानों के खेतों और जंगलों में खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। आरोप है कि इस अवैध कारोबार से सरकार को एक ही दिन में लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 11 बजे के बाद मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक नगर की सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का खतरा भी बना हुआ है। हाल ही में चरखारी रोड पर मिट्टी से भरे वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत होने की घटना के बावजूद अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग को कथित अवैध खनन की जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर किसके संरक्षण में रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल? क्या जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच कर अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे |

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *