Spread the love

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता गुप्ता की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई एवं महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें आयोग की सदस्य के समक्ष रखीं जनसुनवाई के दौरान कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए शिविरों का निरीक्षण भी किया गया। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के छह और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पांच आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार महिला कल्याणकारी योजनाओं के कुल 11 आवेदन आए इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराने के साथ उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *