Spread the love

मौदहा हमीरपुर। सोमवार देररात उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में खनन माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक जेसीबी मशीन, चार ट्रैक्टर ट्राली के साथ खनन माफिया सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई है।
कस्बे सहित क्षेत्र में मिट्टी, लकडी और बालू माफिया का लोकेशन के माध्यम से बडा नेटवर्क सक्रिय है और रात होते ही सडकों में बेलगाम ट्रैक्टर चालकों का साम्राज्य स्थापित हो जाता है। हालांकि इस काले कारनामें में खादी का भी भरपूर सहयोग है और खाकी को अक्सर इन माफिया के दरबार में हाजरी लगाते भी देखा जाना आम बात है। उसी सिलसिले में सोमवार देररात कस्बे से महज तीन किलोमीटर दूर तिंदुही रेलवे अण्डरपास के निकट हो रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह सहित कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर मिट्टी माफिया हैदरिया निवासी मुईन उददीन सहित सहयोगियों को गिरफ्तार किया है साथ ही मिट्टी खुदाई में प्रयोग की जा रही जेसीबी मशीन, मिट्टी ढुलाई में लगे चार ट्रैक्टर ट्राली भी कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द की हैं। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि, काफी समय से मिट्टी के अवैध खनन की जानकारी मिल रही थी लेकिन इनके लोकेटर चारों ओर लगे रहते हैं इस कारण यह पकड़ में नहीं आ रहे थे। आज हमने अपनी गाडियां छोड़ कर बाईकों के माध्यम से छापेमारी की तब यह पकड़ में आए हैं बाकि खनिज विभाग को मामले से अवगत करा दिया गया है वह आकर मुकदमा दर्ज कराएँगे।वहीं उपजिलाधिकारी की इस कार्यवाही से अब लकडी और बालू माफिया पर भी कार्यवाही होने की उम्मीद बढ गई है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed