Spread the love

हमीरपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के तत्वावधान में मुख्यालय स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा एवं कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम प्यारे के दिशा-निर्देशन तथा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं के कानूनी अधिकारों, समानता, सुरक्षा तथा विभिन्न कानूनों के अंतर्गत प्राप्त संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी परामर्श प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।इस अवसर पर छात्राओं को बताया गया कि विधिक अधिकारों की जानकारी उन्हें न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाती है, बल्कि किसी भी प्रकार के अन्याय, उत्पीड़न अथवा भेदभाव के विरुद्ध उचित कदम उठाने का आत्मविश्वास भी प्रदान करती है। उन्हें प्रेरित किया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित प्राधिकरण अथवा सक्षम संस्था से सहायता प्राप्त करें।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा परिवार और समाज में भी कानूनी जागरूकता का प्रसार करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि विधिक जानकारी, जागरूकता और समय पर उचित सहायता के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, समानतापूर्ण और सशक्त वातावरण तैयार किया जा सकता है।कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) हुमैरा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विधिक जागरूकता के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विधिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed