Spread the love

मौदहा हमीरपुर। मौदहा कस्बा के एक मैरिज हाउस में रविवार को ब्रह्म कल्याण एवं संस्कार समिति द्वारा दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रकूट धाम से आए 1008 दंडी स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती रहे हैं ।
कस्बा के गेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके साथ ही उन्होंने ब्रम्ह समाज के लोगों को अपने अस्तित्व को बनाए रखने एवं समाज तथा राष्ट्र हित के लिए अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया है।इस मौके पर यहां उपस्थित ब्रम्ह समाज के सैकड़ों लोगों ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दोहराया है। इस कार्यक्रम में ब्रम्ह कल्याण एवं संस्कार समिति के संरक्षक व पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार पाण्डेय,
अध्यक्ष पंडित बृजेन्द्र कुमार गौतम,अविनाशी त्रिपाठी लाला, द्वारिका प्रसाद त्रिवेदी बुद्धा महराज,शिब्बू महराज, बालगोविंद पाठक, राकेश पालीवाल, अरविंद तिवारी,अनिल द्विवेदी,दीपक मिश्रा, बृजकिशोर त्रिवेदी, मनीष शुक्ला , विनोद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ब्रम्ह समाज के लोग उपस्थित रहे हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed