Spread the love

राठ (हमीरपुर)। कस्बे के मोहल्ला चौबट्टा स्थित पुरानी जीआरवी चौराहे पर मां दुर्गा का भव्य और आकर्षक पंडाल सजाया गया है। यहां जबलपुर से लाई गई मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। माता रानी के अद्भुत स्वरूप के दर्शन के लिए नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। प्रतिमा की सुंदरता देखकर लोग कलाकार की कलाकारी की सराहना कर रहे हैं। इस स्थान पर नवरात्र की झांकी सजाने की परंपरा वर्ष 1985 के आसपास शुरू हुई थी। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र सोनी ने इसकी शुरुआत कराई थी। तत्कालीन नवयुवक मंडल द्वारा हर साल शानदार झांकियां सजाई जाती थीं। 90 के दशक में विष्णु गुप्ता और अखिलेश खरे के नेतृत्व में करीब पांच वर्षों तक लगभग 100 फीट ऊंचाई तक जाने वाली मां वैष्णो देवी की गुफा वाली झांकी सजाई गई थी। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता था। इसके बाद युवा समाजसेवी मनीष सोनी उर्फ़ गुड्डू, मुन्ना गुप्ता, सर्वेश, पप्पू सोनी, दानिश खांन, अनुज सक्सेना, मनोज सोनी, निम्मी, अन्नी सोनी ने करीब 10 वर्षों तक आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में अध्यक्ष मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में निक्की सोनी, श्रेयांश सोनी, दीपक सेन, निशु सेन, लकी, बुल्ला और अखिलेश सेन सहित अन्य युवा प्रतिवर्ष झांकी का आयोजन कर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed