Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के श्री गायत्री तपोभूमि के महंत की आपत्ति जताने के उपरांत प्रशासन ने अब इस प्रांगण के तालाब की बजाय केंद्रीय विद्यालय के निकट गड्ढा खुदवा कर मूर्तियों के विसर्जन का निर्णय लिया है। एसडीएम सदर एवं सीओ सदर ने शनिवार को देर शाम स्थल निरीक्षण के उपरांत नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को त्वरित व्यवस्था करने की निर्देश दिए हैं। रविवार को नगर पंचायत ने गड्ढा खुदवाना शुरू कर अन्य व्यवस्थाओं के लिए के इंतजाम करने शुरू किए हैं।
कस्बे में बुधवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। नगर पंचायत के ईओ दिनेश चंद्र ने बताया कि तपोभूमि के महंत सुखानंद ने प्रांगण में बने तालाब में देवी देवताओं के विसर्जन में आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार को शिकायत सौंप कर किसी अन्य जगह पर विसर्जन कराने की मांग की थी। महंत की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ सदर यशपाल सिंह को दूसरे स्थान को चिन्हित करने की निर्देश दिए थे। शनिवार को एसडीएम सदर सीओ सदर के साथ कस्बे में आए और अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य के साथ मिलकर केंद्रीय विद्यालय के पीछे एम आर एफ सेंटर के बगल में नजूल की भूमि में गड्ढा खुदवा कर विसर्जन करने के निर्देश देते हुए साफ सफाई पानी बिजली के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। रविवार को नगर पंचायत की ओर से यहां पर गड्ढा खुदवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ अन्य इंतजाम भी कराए जा रहे हैं। अब देवी प्रतिमाओं का विसर्जन गायत्री तपोभूमि के तालाब में नहीं, बल्कि केंद्रीय विद्यालय के बगल में बने एमआरएफ सेंटर के बगल में नजूल की भूमि बनाए गए गड्ढे में किया जाएगा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed