Spread the love

हमीरपुर – सरीला क्षेत्र के चंडौत गांव स्थित मेला परिसर में गुरुवार से नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, श्रद्धालुओं और संतजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा गांव भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। कलश यात्रा मेला परिसर से प्रारंभ होकर बेतवा नदी तट तक पहुंची। चिलचिलाती धूप के बावजूद पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव से यात्रा में शामिल रहीं। वहीं ढोल, मंजीरे और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ते रहे यात्रा में स्वामी ब्रम्हानंद विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न झाकियाँ प्रस्तुत की। यात्रा के दौरान धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यज्ञाचार्य रामचन्द्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 250 से अधिक कलशों में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात सभी कलशों को यज्ञ स्थल लाकर यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया।
यज्ञ यजमान देवेंद्र राजपूत ने बताया कि नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का समापन हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दिन में धार्मिक प्रवचन एवं रात्रि में रामलीला, श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन होगा, जिसका श्रद्धालु आनंद लेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी रोहित साहू पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, कार्यक्रम में कथावाचक पंडित पवनकृष्ण शुक्ल एवं अतिथि सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *