Spread the love

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ समझते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को दर्ज करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं का प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में मौके की स्थिति का परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत उपलब्ध कराई जाए उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान तहसील, ब्लॉक अथवा संबंधित स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण वहीं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब अथवा औपचारिकता न बरती जाए जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत की प्रगति की निगरानी की जाए और निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य को पारदर्शी, संवेदनशील, जवाबदेह एवं सुगम प्रशासन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता एवं संवेदनशीलता रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *