राठ (हमीरपुर) | जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कस्बा राठ स्थित अपने आवास पर स्थानीय पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की ,इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरी पर आत्म मंथन करना चाहिए,कहा कि प्रशासनिक एवं संवैधानिक विषयों को राजनीतिक दल बनाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने से कांग्रेस की समस्या का समाधान नहीं होगा,वही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त व्यान से कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन का न कि झूठ का पर्दाफाश हुआ बल्कि भ्रम और मनगढ़ंत कहानियों की राजनीतिक भी पूरी तरह ध्वस्त हुई है ,कहा चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है, कहा कि विपक्ष अपवाहों झूठ फैलाने में माहिर है,कहा कि विपक्ष जब भी जनता की अदालत से पराजित होता है वह हताश हो संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने का काम करता है निर्वाचन आयोग पर स्पष्ट और कड़े वक्तव्य ने विपक्ष के सभी और दुर्भाग्यपूर्ण प्रोपेगेंडा की हवा निकाल कर रख दी है।चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले विपक्ष का मतभेद का दावा पूरी तरह झूठा है,चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट में स्पष्ट किया कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र पर विपक्ष का झूठ बेनकाब अंग्रेजी दैनिक की स्टोरी तथ्य हीन और काल्पनिक कहानी है,फार्म 6 में कोई बदलाव नहीं जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने मोहर लगाई है,हर पात्र नागरिक को मताधिकार देने के लिए आयोग कटिबंध , उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सदस्य बार-बार संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे है।कहा कि विपक्ष द्वारा ईबीएम को ब्लैक बॉक्स बताना 2024 चुनावी प्रक्रिया और आयोग की निष्पक्षता पर सवाल करना,कहा कि विपक्ष द्वारा चौकीदार चोर है पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना 2019 न्यायपालिका पर दबाव का आरोप विदेशी मंचों पर
राफेल सऊदी पर कैग की रिपोर्ट खारिज करना ,खून की दलाली वाला बयान 2016 बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल 2019 तवांग झड़प और पिटाई वाला बयान 2022 अरुणाचल प्रदेश के तमांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद राहुल गांधी ने बयान दिया था, कि चीन के सैनिक हमारे जवानों को पीट रहे हैं सुना और सरकार दोनों ने इस व्यान की कड़े शब्दों में निंदा की, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश की संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना बनाना बंद कर जनता से इस झूठे प्रचार के लिए माफी मांगनी चाहिए, इन तमाम बिंदुओं पर आज जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को अवगत कराया।