Spread the love

सरीला (हमीरपुर)। एडीएम नमामि गंगे व एएसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 प्रार्थना पत्र आए और मौके पर 4 का निस्तारण हुआ है। शेष शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
शनिवार को तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पवई गांव के मुन्नालाल ने खलिहान हेतु सुरक्षित भूमि में कब्जा कर पक्का निर्माण करने, करही गांव के विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, इस्लामपुर गांव के अमित कुमार ने अवैध कब्जा को हटवाए जाने, चुरहा गाँव के अखिलेश कुमार ने मैंन लाइन रंहक से चुरहा तक तार टाइट करवाये जाने के संबंध में शिकायत की है।इस मौके पर आए 31 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 5 का निस्तारण मौके पर किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्र एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस मौके पर एसडीएम विकास कुमार यादव,तहसीलदार रविन्द्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *